उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र की युवती ने एक युवक और उसके परिजनों पर शादी का भरोसा देकर करीब सात वर्षों तक संबंध बनाए रखने और शादी के बाद विदाई न कराने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के मुताबिक, उसका संतलाल नाम के युवक से करीब सात वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के परिवारों को इसकी जानकारी थी। आरोप है कि 15 जनवरी 2026 को दोनों की शादी करा दी गई, लेकिन शादी के बाद ससुराल पक्ष ने युवती की विदाई नहीं कराई।
युवती का आरोप है कि विदाई के संबंध में बात करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी दी। शिकायत में संतलाल के भाई रविशंकर पर भी फोन के जरिए धमकी देने का आरोप लगाया गया है। रविशंकर के कन्नौज में सिपाही के पद पर तैनात होने की बात कही गई है।
पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ