एटा-थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा दो पक्षों में एक दूसरे के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर लोक शान्ति भंग करने की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।
*घटना का विवरणः-*
दिनांक 25.07.2025 को कस्बा जलेसर के एम0जी0एम0 ग्राउंड में दो पक्षो के द्वारा एक दूसरे पर अवैध असलाह द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी,जिससे लोक व्यवस्था छिन्न भिन्न हो गयी तथा दुकान व रेड़ी वाले अपनी दुकानों के शटर बन्द कर व रेड़ी वाले रेड़ी छोड़कर भय के कारण इधर उधर भाग गये तथा भय का वातावरण उत्पन्न हो गया। फायरिंग करने वाले दोनो पक्षों से नवयुवक लड़के थे जो बाबा ग्रुप व शाका ग्रुप के हैं। जिसके संबंध में थाना जलेसर पर मु0अ0सं0-327/2025 धारा 191(2),191(3),190,109 बीएनएस,धारा-7 सी0एल0ए0 एक्ट व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरणः-*
उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे 1.राजीव उर्फ भिखारी उम्र करीब 22 वर्ष 2.अजीत उर्फ राज यादव उम्र करीब 21 वर्ष पुत्रगण जसौदन निवासीगण ग्राम नगला श्रीकृष्ण थाना सकरौली जनपद एटा को आज दिनांक 05.08.2025 को घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-*
1. राजीव उर्फ भिखारी उम्र करीब 22 वर्ष।
2. अजीत उर्फ राज यादव उम्र करीब 21 वर्ष पुत्रगण जसौदन निवासीगण ग्राम नगला श्रीकृष्ण थाना सकरौली जनपद एटा।
*बरामदगी -*
1. 02 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस (315 बोर) *घटना में प्रयुक्त*
*नोट-* उक्त अभियोग से संबंधित 05 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—*
1. प्र0नि0 श्री सुधीर कुमार सिंह
2. उ0नि0 श्री शीशपाल सिंह
3. है0का0 सचिन कुमार
4. का0 ऊधम सिंह
5. का0 मनीष कुमार।

0 Comments