Kasganj news : निवर्तमान आईएएस इंस्ट्रक्टर एवं शिक्षाविद माखनलाल गुप्ता का निधन

 

                           फाइल फोटो, 1

जिला संवाददाता मोरध्वज कुमार

गंजडुंडवारा (कासगंज)। नगर के मूल निवासी निवर्तमान आईएएस इंस्ट्रक्टर, भारतीय शिक्षा परिषद के सदस्य, लेखक, विचारक एवं महान शिक्षाविद शमाखनलाल गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लगभग 70 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज नोएडा में किया जाएगा।


मूल रूप से गंजडुंडवारा कस्बा के  निवासी माखनलाल गुप्ता ने गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज से परास्नातक (एम.ए.) एवं बी.एड. की उपाधि प्राप्त की थी। प्रारंभ में उन्हें गंदनवाड़ा कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति मिली, किंतु कुछ कारणों से जॉइनिंग नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर वीडीओ पद से अपनी प्रशासनिक सेवाओं की शुरुआत की। मेहनत और लगन से पदोन्नति प्राप्त करते हुए वे आईएएस इंस्ट्रक्टर बने और मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में अपनी सेवाएं दीं।


उनका जीवन अनुशासन, सरलता और शिक्षण के प्रति समर्पण का प्रतीक था। वे नियमित दिनचर्या के पालन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कासगंज ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। महासंघ के जिला संरक्षक आनंद मोहन, जिला अध्यक्ष डॉ. अमित यादव, जिला महामंत्री सत्यनारायण,  ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव, महामंत्री प्रदीप शाक्य, अनिल गुप्ता और संतोष राठौर ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि माखनलाल गुप्ता का निधन शिक्षा जगत एवं गंजडुंडवारा नगर के लिए अपूरणीय क्षति है।

Post a Comment

0 Comments