संवाददाता विपिन शाक्य
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना जसरथ पुर पर पंजीकृत मुअसं - 59/2025 धारा - 70(1), 352, 351(3) बीएनएस में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को आज दिनांक 16.10.2025 को नगला मोहन चौराहे से समय 10.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1. रंजीत पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम नदराला थाना जसरथपुर जनपद एटा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष विजय सिंह
2. का0 अमित चौधरी
3. का0 जगवीर

0 Comments