Etah News : 11000 की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत


एटा।  जैथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला कंचन में मंगलवार की शाम खेत मे चरा रहे बकरी 18 वर्षीय युवक की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में कोहरा मच गया ग्रामीणों ने बिजली विभाग के सामने मृतक के सबको रखकर धरना प्रदर्शन किया तथा थाने का घेराव किया ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया मौके पर आलाधिकारी व विधायक पुत्र सूरज प्रताप सिंह पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया।

जैथरा थाना क्षेत्र के नगला कंचन मे 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र  दुर्वेश मंगलवार की शाम खेतों में बकरियां चरा रहा था इस दौरान खेत में लटकती हुई जर्जर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो हो गई ग्रामीणों ने तत्काल उसे सीएचसी जैथरा भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया घटना  की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एटा भेजा है।ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव में 11000 की लाइन जर्जर हो गई है और काफी नीचे तक तार झूलते रहते हैं कई बार इस संबंध में विद्युत विभाग से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है बिजली विभाग की लापरवाही से आज गांव के बेटे ने अपनी जान देकर खामियाजा चुकाना पड़ा इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है इससे पहले एक भैंस भी लाइन की चपेट में आकर मर गई थी ग्रामीण  ने शव को बिजली विभाग के सामने रखकर धरना प्रदर्शन किया तथा थाने का घिराव किया और उन्होंने प्रशासन से बिजली विभाग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है और मुआवजे की मांग की है। मौके पर पहुंचे आलाधिकारी व विधायक पुत्र सूरज प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाने अस्वासन देकर शांत किया

Post a Comment

0 Comments