एटा (जलेसर) । बीते लगभग डेढ़ वर्ष से तहसील परिसर में व्याप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भृष्टाचार एवं अभद्रतापूर्ण रवैया थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिसके चलते वादकारी ही नहीं अपितु अधिवक्ता भी परेशान है. बीते माह तहसील में प्राइवेट कर्मियों द्वारा न्यायालयों की कई दर्जनों पत्रावालियों के साथ की गयी छेड़छाड़ का मामला शान्त भी नहीं हो पाया कि अधिवक्ताओ ने एक बार फिर तहसील प्रशासन के भृष्टाचार एवं अभद्रता पूर्ण कार्यशैली के विरुद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है. बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के तत्वाधान में जुलुस निकाल एसडीएम पीयूष रावत को एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया. जिसमें भृष्ट अधिकारियो एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आगामी एक मई से सभी न्यायालयों का कार्य बहिष्कार किये जाने की चेतावनी दीं गयो है.
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह एवं सचिब द्विजेन्द्र सिंह ने बताया कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर व्याप्त है. जिसके कारण तहसील परिसर में संचालित न्यायालय नायब तहसीलदार जलेसर एव न्यायालय नायब तहसीलदार अवागढ़ तथा न्यायालय तहसीलदार जलेसर के यहाँ निर्विवादित दाखिल ख़ारिज पत्रावलिया लंवित पड़ी हुई हैँ. इन पत्रावलियों को दाखिल ख़ारिज करने की कार्यवाही बीते छ: माह से नहीं की जा रही है. जिससे वादकारियों को काफी परेशानी हो रही है. वादकारी अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता पर उतारू है. जिससे सभी अधिवक्तागण काफी परेशान है. जिसके सन्दर्भ में गत 20 अप्रैल 2026 को तहसील बार एसोशियेशन द्वारा एक की सामान्य मीटिंग बुलाई गयी थी. जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि भ्रष्टतम अधिकारियो एवं कर्मचारियों के चिन्हित कर उचित कानूनी कार्यवाही की जाने एवं लम्बित दाखिल ख़ारिज पत्रावलियों को अप्रैल 2026 के अंत तक दाखिल खारिज के आदेश पारित कर दाखिल ख़ारिज किया जाय. अन्यथा की स्थिति में सभी अधिवक्तागण आगामी 01 मई 2026 से तहसील परिसर जलेसर में संचालित सभी न्यायालयों का कार्य बहिष्कार कर आन्दोलन करने को विवश होगें।
इस दौरान - पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव, रामनिवास सिंह, रमेश पाल सिंह, राम प्रकाश सिंह,जे पी सिंह, प्रमोद राठी, पुरुषोत्तम सिंह, लायक सिंह यादव, विजय कुमार सिंह,सुदीप पाठक,सुरेन्द्र देव पाठक, दयाराम यादव, सुनील दीक्षित, सुभाष राजपूत,राजीव सिंघल,सुमित दीक्षित, गौरव जादौन, अनिल यादव, राहुल यादव, देवेन्द्र राजपूत, नेत्रपाल बघेल,शरीफ खान,केपी सिंह आदि सभी अधिवक्ता मौजूद रहे.
इस दौरान प्रमुख रूप से अन्य अधिवक्ताओं में श्री गोविंद सिंह राजपूत सोवरनसिह पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन संतोष यादव सुरेंद्र राजपूत पवन राजपूत भगवती राजपूत गोवर्धन सिंह राजपूत नेत्रपाल बघेल शाहनवाज हुसैन मोहर सिंह जन्नती एडवोकेट आज अधिवक्ता मौके पर मौजूद थे।

0 Comments