संवाददाता विपिन शाक्य
एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 सितम्बर 2025 को दीवानी न्यायालय एटा, ग्राम न्यायालय अलीगंज व कलेक्ट्रेट तथा समस्त तहसील न्यायालयों के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ प्रातः 10:30 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश एटा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर दिनेश चन्द, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा, अहमद उल्लाह खाँ, पीठासीन अधिकारी, एम०ए०सी०टी०, गोपाल उपाध्याय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय एटा, दिनेश कुमार शर्मा-III, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, मनीषा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं०-1, अशोक कुमार-XIII, विशेष न्यायाधीश, शशी भूषण कुमार शाण्डिल, निशान्त शैव्य, नरेन्द्र पाल राणा, विशेष न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, कमालुद्दीन, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा, सारिका गोयल, शीलवंत एवं सुधा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एटा, अनवर राशिद फारूकी, उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक), अलीगंज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत (प्रशासन), राम विनोद, जिला अग्रणी बैंक एटा तथा अनिल कुमार-XI, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा, विकास वर्मा, युगल चन्द्र चौधरी, सुरेखा, चारू सिंह, श्रीमती आंचल राना, तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रियंवदा चौधरी, रजत शाहू, अमित मणि त्रिपाठी, सिविल जज एटा, अभिषेक कुमार-II, अपर सिविल जज (जू०डि०)/किशोर न्याय बोर्ड एटा, तनया गुप्ता, मोहित कुमार, आंचल मलिक, गरिमा आर्य, अपर सिविल जज, योगेश उपाध्याय, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा आदि न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण व सुरक्षाकर्मी आदि उपस्थित रहे।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 64305 वाद सूचीबद्ध थे, जिसमें से कुल 50,000 वादों का निस्तारण किया गया जो इस जनपद की अब तक की राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये वादों की अधिकतम संख्या है और इस जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय द्वारा कुल-52 परिवारिक मामलों का मु0- 3598400/- रूपये की समझौता राशि के रूप में पक्षकारों को अदा करा कर आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण द्वारा कुल 160 वादों का निस्तारण किया गया व मु०-62229724/- रूपये की क्षतिपूर्ति दिलवायी गयी। स्थाई लोक अदालत एटा द्वारा कुल 02 वादों का, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं०-1 द्वारा कुल 10 वाद एवं 121500/-रूपये जुर्माना, विशेष न्यायाधीश (एस०सी०/एस०टी०) द्वारा कुल 01 वाद एवं 500/- जुर्माना, विशेष न्यायाधीश (ई०सी०एक्ट) द्वारा 450 वाद, विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्सक्लूसिव एक्ट) द्वारा कुल 12 वाद एवं 7500/- जुर्माना, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जलेसर द्वारा कुल 520 एवं 10400/- जुर्माना, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 3317 मामलों का निस्तारण किया गया, न्यायिक मजिस्ट्रेट, एटा द्वारा कुल 606 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर सिविल जज (जू०डि०), कक्ष संख्या-22 द्वारा कुल 211 मामलों, सिविल जज (जू०डि०), जलेसर द्वारा कुल 284 वाद एवं 3200/- जुर्माना कर मामलों का निस्तारण व अपर सिविल जज (जू०डि०) द्वारा कुल 217 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त राजस्व एवं चकबन्दी न्यायालयों द्वारा कुल 41459 लम्बित / प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया और सभी बैंकों के द्वारा 406 मामलों का निस्तारण कर लगभग 06 करोड़ 10 लाख 89 हजार रूपये वसूले गये और मौके पर 02 करोड़ 90 लाख 83 हजार रूपये की ऋण वसूली कर बैंकों द्वारा लोन मामलों का निस्तारण किया गया।

0 Comments