संवाददाता विपिन शाक्य
एटा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव लहरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला कर दिया गया। घटना में गांव लहरा निवासी 22 वर्षीय रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों का आरोप है कि नामजद हमलावरों ने रंजिश के चलते हमला किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसएचओ कोतवाली देहात ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments