बिछिया, उन्नाव। विकासखंड बिछिया के ग्राम पंचायत नेवरना अंतर्गत ग्राम ऑट में सड़क की बदहाली से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और जलभराव के कारण राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर नाला न होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे सड़क लगातार खराब हो रही है और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण के साथ सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके।

0 टिप्पणियाँ