अरविन्द कुमार पटेल
डायरेक्टर ऑफ न्यूज़ (JSK Director) एवं ब्यूरो चीफ, ललितपुर
दैनिक हिंदी जिला समाचार किरण
छत्तीसगढ़। अंतर्राष्ट्रीय स्वाभिमानी मराठा महासंघ भारत, छत्तीसगढ़ राज्य के तत्वावधान में सोमवार, 31 अगस्त 2026 को संगठन की प्रथम ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक विकास तथा सदस्यों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठा सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक का उद्देश्य संगठन के माध्यम से परिवार, समाज, गांव, तहसील, जिला एवं राज्य स्तर पर सामाजिक एकजुटता और मजबूती लाने के प्रयासों को आगे बढ़ाना रहा। वक्ताओं ने कहा कि कठिन से कठिन कार्यों को संगठनात्मक एकता और आपसी सहयोग के माध्यम से सरल बनाया जा सकता है।
बैठक में स्वरोजगार, शिक्षा, सामाजिक विकास तथा समाज के लोगों के विचारों से नए सृजनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। संगठन द्वारा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करने और सामाजिक विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने न्यायसंगत कार्यों के लिए सभी से सहयोग, समर्थन और संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक में तय किया गया कि आगामी ऑनलाइन बैठकों में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को सदस्यों के समक्ष रखा जाएगा तथा आपसी विचार-विमर्श के आधार पर संगठन की आगामी कार्यशैली को आगे बढ़ाया जाएगा। यह ऑनलाइन बैठक प्रत्येक सप्ताह लगभग 1 घंटे 30 मिनट आयोजित किए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताई गई।
अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
1 टिप्पणियाँ
Very good sampadak ji
जवाब देंहटाएं