Kasganj News: कासगंज में पारिवारिक विवाद के बाद की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

 

मृतिका का फाइल फोटो 

कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है। पूजा की शादी धर्मवीर सिंह से 8 साल पहले हुई थी। वह तीन बच्चों की मां थी।

घटना बीती रात की है। पूजा का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने रात में कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब शव फंदे पर लटका मिला तो घर में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतका का पति धर्मवीर सिंह गांव विजय नगर का रहने वाला है। पूजा हरदोई जिले के गांव हरपालपुर की रहने वाली थी।

Post a Comment

0 Comments