जनपद एटा में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना राजा का रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के कुशल निर्देशन में की गई। वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने यह सफलता हासिल की गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में नेम सिंह, राकेश पुत्र रामस्वरूप उर्फ रामरूप, सुमित कुमार पुत्र राकेश तथा अवधेश पुत्र नेम सिंह शामिल हैं। सभी अभियुक्त ग्राम गढ़िया हरवै, थाना राजा का रामपुर, जनपद एटा के निवासी हैं ये सभी अभियुक्त केस संख्या 1477/2019, धारा 452/323/504/506 भादवि से संबंधित हैं, जिसमें वादी हिरदेश कुमार हैं पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी कर ली गई है इनकी अगली पेशी 27 अप्रैल 2026 को माननीय ए.सी.जे.एम. कोर्ट संख्या-17, एटा में निर्धारित है वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक सुखनंदन सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार, कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार एवं महिला कांस्टेबल गीता पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी तथा अपराधियों में भय का माहौल बना है।

0 Comments