जनपद एटा के अलीगंज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया इस रैली का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारिओ तथा नगर पालिका प्रतिनिधि सुजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया जिसमें काफी संख्या में नारी शक्ति ने भाग लिया और नगर में भ्रमण किया इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिला आरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा नारी शक्ति वंदन के तहत एक रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ भाजपा नेता तथा नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि सुजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया यह रैली नगर पालिका परिषद से प्रारंभ होकर मेंन बाजार होते हुए गांधी मूर्ति चौराहा तक भ्रमण किया गया।इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी और नारी शक्ति का प्रदर्शन किया है तथा अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठाई है। जिसका प्रमुख उद्देश्य महिला आरक्षण के प्रति जागरूकता फैलना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। और देश में यह संदेश देना है कि नारी शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिलाओं को राजनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त बनाना है।
भाजपा जिला महामंत्री पियूष शाक्य ने रैली को संबोधित करते हुए कहा। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से नारी शक्ति के सम्मान और उत्थान के पक्षधर रही है तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से अब महिलाएं नीति निर्धारण में अपनी सीधी भागीदारी निभाएंगी आज महिलाएं घर की चौखट लांघकर देश के प्रगति में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। तथा हर क्षेत्र में महिलाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है इस कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा जिला महामंत्री पियूष शाक्य,जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत,जिला प्रतिनिधि विकास गुप्ता,पूर्व जिला मंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह,भैरू सिंह सर्वेश राजपूत, सुमित गुप्ता, रामसागर,रविंद्र गुप्ता,अरुण गुप्ता,नीतू चौहान,कांति देवी,कमलेशा, सुमन,प्रेमलता, अनुराधा तथा नगर की काफी संख्या में नारी शक्तियों ने भाग लिया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता भी मजबूत रहे।

0 Comments