एटा। राजा का रामपुर। कस्बा राजा का रामपुर स्थित सब्जी मंडी परिसर में गुरुवार रात्रि को श्याम भक्तों द्वारा भव्य श्याम जागरण का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया तथा पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रहे।
जागरण में विभिन्न जनपदों एवं नगरों से आए प्रसिद्ध भजन गायकों एवं कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक श्याम भजनों की प्रस्तुति दी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत "हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा" सहित अनेक भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते रहे भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम का आकर्षक दरबार सजाया गया जिसे रंग-बिरंगी विद्युत सजावट एवं पुष्पों से भव्य रूप दिया गया श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की जागरण में महिलाओं,युवाओं एवं बुजुर्गों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
आयोजकों ने सभी आगंतुक श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन ने कस्बे में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा वातावरण बना दिया उपस्थित श्रद्धालुओं ने ऐसे आयोजनों को समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रसार का माध्यम बताया। :::

0 Comments