Pilibhit: बीसलपुर क्षेत्र के गांव चुरा सकतपु गंगवार के निर्देश के बाद भी आपूर्ति सही नहीं हो पा रही है। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर विभागीय अफसरों का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वालों में हिंदू महासभा के अधिकांश पदाधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने किया विद्युत निगम के विरोध में प्रदर्शन : चुर्रा सकतपुर। दूसरे दिन भी बिजली व्यवस्था सुचारु न होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्युत निगम के विरोध में प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि शनिवार की सुबह 10 बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू न होने पर फिर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में उमेश मिश्रा, पवन मिश्रा, सुमित मिश्रा, अतुल शर्मा, विवेक कुमार, सोनू कुमार, रघुवीर पाल, विकास मिश्रा शामिल रहे। अवर अभियंता अर्जुन सिंह ने बताया कि आंधी में क्षतिग्रस्त हुए खंभों को बदलने की प्रक्रिया चल रही है।

0 Comments