Firozabad News: हरित भारत के लिए भारतीय पर्यावरण सुरक्षा संघ का संकल्प, वर्ष 2026 में लगाए जाएंगे 10 लाख पौधे


संवाददाता. रजनेश लोधी 

फिरोजाबाद। पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में भारतीय पर्यावरण सुरक्षा संघ ने वर्ष 2026 में 10 लाख पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र लोधी राजपूत ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम पाँच पौधे अवश्य लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प भी ले।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भारत का निर्माण संभव है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय पर्यावरण सुरक्षा संघ द्वारा देशभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से जुड़ने वाले नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं एवं युवा संगठनों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने सभी से इस हरित अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि "आओ मिलकर धरा बचाएँ" केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। "एक पेड़ माँ के नाम" जैसे अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को भी नई दिशा दे रहे हैं। संघ ने अधिक से अधिक लोगों से अभियान में सहभागिता कर हरित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की..

Post a Comment

0 Comments