Etah News: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर शोभायात्रा में जलपान कराने वालो को समिति द्वारा किया गया सम्मानित


एटा। अलीगंज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में जलपान/प्रसाद व अल्पहार वितरण करने वाले समाजसेवी और कार्यकर्ताओं को लोक माता अहिल्या बाई होल्कर सम्मान समिति द्वारा माला अर्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया समिति द्वारा जलपान एवं प्रसाद वितरण करने वाले समाजसेवियों को एक बेहद सराहनीय और परंपरा का हिस्सा माना गया है।

अलीगंज कस्बे में स्थित गनेशी  लाल उत्सव बिहार किला रोड पर आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा पर जलपान/ प्रसाद वितरण करने वाले समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं को लोकमाता अहिल्याबाई सम्मान समिति के द्वारा सभी को माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक पुत्र जितेंद्र कुमार व समिति के अध्यक्ष ब्रजकिशोर बघेल द्वारा किया गया। 

समिति के अध्यक्ष बृज किशोर बघेल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि लोक कल्याण,न्याय और संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श का सम्मान करते हुए समिति द्वारा जलपान/प्रसाद वितरण कर सेवा करने वाले लोगों को सम्मानित करके सराहनीय कार्य किया है‌। उनका कहना है  कि भीषण गर्मी तथा मौसम की परवाह किए बिना शोभायात्रा में शामिल होने वाले हजारों लोगों को रास्ते में ठंडा पानी शरबत या अल्पहार उपलब्ध कराना एक बहुत बड़ा सेवा कार्य किया है हमारी समिति ऐसे सेवा कारों को सम्मानित करती है उन्होंने कहा है इस सम्मान समारोह में समिति द्वारा इन निस्वार्थ सेवकों को मंच पर बुलाकर माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया है ताकि उनका उत्साहवर्धन हो सके इस कार्यक्रम के आयोजन में समिति के पदाधिकारी अरविंद कुमार, किशोरी लाल,अंकित पाल,उपेंद्र पाल,रेनू पाल, रविंद्र पाल, जीतोष,योगराज सिंह,हवलदार सिंह,राकेश कुमार सहित होल्कर समाज के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments