Firozabad News: जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

 


संवाददाता रजनेश लोधी 

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी फिरोजाबाद ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर त्वरित निस्तारण कराया।

जनता दर्शन में भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, पेयजल, पेंशन तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

0 Comments