एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में एनबीडब्ल्यू वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपदीय पुलिस ने आज तीन अभियुक्तों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में थाना मारहरा क्षेत्र से राजवीर सिंह पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम ओरनी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से तूफान पुत्र किशोर निवासी हिन्दू नगर, तथा थाना मिरहची क्षेत्र से सुरेश पुत्र केरन सिंह निवासी ग्राम न्याज नगर शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में खलबली मच गई है।

0 Comments