Etah News: एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चार करोड़ से अधिक के मादक पदार्थों का निस्तारण, एसएसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई


संवाददाता विपिन शाक्य 

एटा। एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में रविवार को जनपद के विभिन्न थानों से जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। करीब चार करोड़ तेरह लाख रुपए मूल्य के नशीले पदार्थों को मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित इंसिनरेटर प्लांट में कोर्ट के आदेशानुसार नष्ट किया गया।

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया। यह अभियान पुलिस की नशे के खिलाफ सख्त मुहिम का हिस्सा रहा।

इस अवसर पर एएसपी राजकुमार सिंह, सीएमएस एस. चंद्रा सहित कई अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
एसएसपी ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और नशे के खिलाफ यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments