Kasganj news: हर बूथ, हर वार्ड तक भाजपा पहुंचाएंगी सरदार वल्लभ भाई पटेल का संदेश

 

                    फ़ाइल फोटो,


 जिला संवाददाता मोरध्वज कुमार 

        JSK News


अमांपुर। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के कार्यालय पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह को लेकर मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जयंती पर रन फॉर यूनिटी और पदयात्रा, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनकी रूपरेखा प्रस्तुत कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में आए मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए कि सरदार पटेल के जीवन, विचारों और उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उनके अदम्य साहस और दृढ़ नेतृत्व के कारण आज देश एक सूत्र में बंधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे उनके आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाएं और युवाओं को प्रेरित करें। भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने कहा कि यह जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक प्रेरणा अभियान है जो हमें एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त करने की दिशा में आगे बढ़ाता है। कार्यक्रम के अंत में विधानसभा प्रभारी गौरी शंकर शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में विधायक हरिओम वर्मा, विधानसभा प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, भाजपा नेता दिनकर राव चतुर्वेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, ऐदल सिंह, पुण्य प्रताप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र लोधी, विवेक वर्मा, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, तिर्मल सिंह, भीमसेन कश्यप, देवेंद्र वर्मा, संजयवर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments