उ०प्र०।एटा। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली देहात पुलिस ने मु.अ.सं. 461/2025, धारा 109, 352, 351(2) BNS में वांछित चल रहे अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र राजकुमार, निवासी नगला कंचन, को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला किया था। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

0 Comments