Lalitpur: शिक्षक राष्ट्र के निर्माता : हाकिम सिंह

 डायरेक्टर ऑफ़ न्यूज़ एबं ज़िला ब्यूरो चीफ ललितपुर अरविन्द कुमार पटेल 
Lalitpur: ललितपुर। वीणावादिनी बालिका इंटर कॉलेज, तेरईफाटक में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक इंजी. हाकिम सिंह रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि इंजी. हाकिम सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। शिक्षक के बिना समाज की प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारना शिक्षक का दायित्व है।
इस दौरान विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने गुरु वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या रमा तिवारी, ओमप्रकाश राजपूत, महेंद्र सिंह परिहार, रामजीवन, सुभद्रा परिहार, सृष्टि तिवारी, आकांक्षा यादव, अक्षिता राजा बुंदेला, शिवप्रताप सिंह, खलक सिंह, समृद्धि तिवारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन ओमप्रकाश राजपूत ने किया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ