संवाददाता अशोक राठौर
एटा। अलीगंज एक अधिवक्ता द्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा के चेंबर को तोड़ने की धमकी अध्यक्ष ने उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता को एक शिकायती पत्र देकर सुरक्षा तथा पुलिस बल सहयोग दिलवाने की मांग की है।
शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा है कि मैं बार एसोसिएशन का अध्यक्ष हूं मेरा चैंबर तहसील की नई बिल्डिंग के धरातल पर है। अमरीश सिंह राठौड़ ने अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरे चैंबर को नुकसान पहुंच सकते हैं। तथा मेरे वकालत संबंधी कागजात भी जला सकते हैं ।उन्होंने लिखा है कि अमरीश सिंह राठौड़ ने धमकी दी है। 24 घंटे के अंदर मैं तुम्हारा चेंबर तुड़वा दूंगा ।उन्होंने लिखा है कि मुझे ऐसा प्रतीत होता है वह हमारे चेंबर के साथ-साथ हमारी हत्या कर सकते हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने उप जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस बल सहयोग दिलवाने की अपील की है।

0 Comments