संवाददाता अशोक राठौर
जनपद एटा में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस को एक अहम सफलता मिली है अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा व क्षेत्राधिकारी अलीगंज के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में 04 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना राजा का रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सर्वेश यादव पुत्र बालिस्टर यादव निवासी नगला डाडा,थाना जैथरा,जनपद एटा, उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 अदद अवैध क्वार्टर (ट्रैटा पैक) देशी शराब व 04 कैन बीयर (किंगफिशर) बरामद की गई इस संबंध में थाना राजा का रामपुर पर मु0अ0स0 19/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है बरामदगी करने वाली टीम में शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह
उपनिरीक्षक नेत्रपाल गौतम,का0 524 मनोज कुमार,का0 716 मौ0 युनुस पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

0 Comments