Etah News: अलीगंज सीओ नीतेश गर्ग का स्थानांतरण होने पर जनता मै छाई मायूसी

 


संवाददाता अशोक राठौर 

एटा।  पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने क्षेत्राधिकारी के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। जिले के अंदर क्षेत्राधिकारी स्थानांतरित किए हैं अलीगंज क्षेत्राधिकारी नीतिश कुमार गर्ग को सकीट भेजा गया वहीं एटा नगर से सीओ राजेश सिंह को अलीगंज का कार्यभार सोपा गया स्थानांतरण का मुख्य उद्देश्य कार्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। स्थानांतरण की सूचना सुनकर नगर में क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार गर्ग की कार्य शैली और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को देखकर चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है नगर वासियों का कहना है कि अलीगंज क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने और जनता के साथ समन्वय,शांति व्यवस्था तथा अपराध को नियंत्रित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ऐसे होनहार और प्रभावशाली शांति प्रिय अधिकारी का स्थानांतरण होने से जनता में काफी मायूसी देखने को मिली कस्बा वासियो मे सीओ साहब की चर्चाएं करते हुए कहा। इनका कार्यकाल काफी सहारनीय रहा है इनके स्थानांतरण होने से नगर की जनता में इनकी कमी खलेगी ओमवीर शाक्य ने कहा कि अधिकारियो का आना-जाना लगा रहता है कुछ अधिकारी ऐसे भी होते हैं जो अपने कार्य की बदौलत छाप छोड़ जाते हैं जिसे लोग भूल नहीं पाते।

Post a Comment

0 Comments