राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के क्रम में सनातन चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का होग भव्य आयोजन
फाइल फोटो, प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुएजिला संवाददाता मोरध्वज कुमार
JSK News
कासगंज जनपद के नगर गंजडुंडवारा मे सनातन संस्कृति के संरक्षण, हिन्दू समाज की एकता और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से कस्बे में सनातन हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में 1 विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 08 फरवरी रविवार को गंजडुंडवारा के रेलवे रोड स्थित बाग पंचायती में किया जाएगा। वही कल शनिवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी।
यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के क्रम में आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष गत विजयादशमी से आगामी विजयादशमी तक विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से मना रहा है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत कस्बा के बाग पंचायती परिसर में यह विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को समाप्त करना, हिन्दू विरासत की रक्षा, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना तथा सांस्कृतिक चेतना का जागरण करना है। यह सम्मेलन हिन्दू समाज को एकजुट करने और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सम्मेलन में सुप्रसिद्ध भागवतवाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री (कन्हैया) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वह अपने उद्बोधन के माध्यम से सनातन मूल्यों, राष्ट्रधर्म, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक गौरव पर प्रकाश डालेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख अर्चित चौहान ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार को बाग पंचायती से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन सहित अन्य सभी मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को प्रातः 9 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा तथा इसके उपरांत दोपहर 2 बजे विशाल भंडारे का आयोजन बाग पंचायती परिसर में किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु, सामाजिक संगठन, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।
समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार समय से पहुंचकर इस विराट आयोजन को सफल बनाएं और सनातन चेतना के इस महायज्ञ का हिस्सा बनें। इस मौके पर
सह जिला प्रचार प्रमुख नितिन वर्मा, नगर कार्यवाह सुमित,
नगर संघचालक अरविंद, ध्रुव महाजन, रामकुमार सिंह, पंकज सोलंकी, श्याम राठौर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



0 Comments