Etah News: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत


एटा। जिले के मलावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बावली के समीप नहर किनारे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित ओरा कार अचानक पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल खुशबू और राहुल तथा मृतक शिवम, सुमित और मानवी गुड़गांव से जनपद मैनपुरी के गांव गणेशपुर शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। शादी की खुशियां मनाने निकले परिवार पर अचानक मातम छा गया। घटना से दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments