UP News : सरकारी जमीन प्रकरण में एटा SDM सतीश कुमार सहित तीन एसडीएम निलंबित, शासन की सख्त कार्रवाई


लखनऊ/चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार ने चंदौली में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप में तीन एसडीएम को निलंबित कर दिया है। सूत्रो के मुताबिक निलंबित अधिकारियों में लालता प्रसाद (वर्तमान तैनाती गाजियाबाद), सतीश कुमार (वर्तमान तैनाती एटा) और विराग पांडेय (वर्तमान तैनाती बुलंदशहर) शामिल हैं। 

प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज द्वारा जारी आदेश के तहत तीनों को निलंबन अवधि में आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद कार्यालय से संबद्ध किया गया है।मामला तब सामने आया जब जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने निस्तारित पत्रावलियों की जांच की। 


जांच में पाया गया कि खलिहान, चकमार्ग, कब्रिस्तान और बंजर भूमि से संबंधित बेदखली व वसूली आदेशों को निरस्त कर अवैध कब्जेदारों के पक्ष में निर्णय दिए गए। डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने कार्रवाई की। अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments