गंजडुंडवारा का रेलवे फाटक बना मुसीबत का सबब, घंटों जाम में फंस रही जनता की गाड़ियां
फाइल फोटो, गंजडुंडवारा एटा रेलवे फाटक पर जाम
जिला संवाददाता मोरध्वज कुमार
JSK News
कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर का सबसे व्यस्ततम मार्ग इन दिनों आम जनमानस के लिए जी का जंजाल बना हुआ है गंजडवारा के एटा रोड रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम के कारण न केवल शहर की रफ्तार थम गई है, बल्कि आम नागरिकों को भारी मानसिक और आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि रेलवे फाटक बंद होने पर अक्सर एक-एक घंटे तक इंतज़ार करना पड़ता है। इसका सबसे बुरा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जो सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं। समय पर कार्यालय न पहुँच पाने के कारण उन्हें आए दिन अपने उच्चाधिकारियों की फटकार झेलनी पड़ती है,यही नहीं, बाहर से आने वाले आगंतुक जो काम महज पांच मिनट में निपटा सकते थे, वे इस जाम की भेंट चढ़कर घंटों लेट हो जाते हैं। इससे नगर की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। आपको बता दें कि गंजडुंडवारा के एटा रेलवे रोड फाटक बंद होने पर 45 मिनट से 1 घंटे का औसत वेटिंग टाइम,रोजगार पर असर: देरी से पहुँचने के कारण कर्मचारियों की वेतन कटौती और डांट।,इमरजेंसी सेवाएं: एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाओं का भी इस जाम में फंसना चिंता का विषय है।स्थानी लोगों ने शासन-प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार से पुरजोर अपील की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
फाइल फोटो 2, गंजडुंडवारा एटा रोड रेलवे फाटक पर जाम
यहाँ पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज (ROB) या अंडरपास का निर्माण कराया जाए।जब तक निर्माण शुरू न हो, तब तक यातायात पुलिस की तैनाती कर जाम को व्यवस्थित किया जाए,"हमारा कीमती समय इस फाटक पर बर्बाद हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि इस मार्ग की व्यस्तता को देखते हुए इसे प्राथमिकता पर ले और हमें इस दैनिक परेशानी से निजात दिलाए।"


0 Comments