ब्यूरो राजेन्द्र सिंह
एटा । थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं० 51/2026 धारा 65(1), 333 बीएनएस व धारा 4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त मोनू पुत्र छोटेलाल निवासी नगला छैया थाना अवागढ़ जनपद एटा को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. मोनू पुत्र छोटेलाल निवासी नगला छैया थाना अवागढ़ जनपद एटा, उम्र 20 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित
2. है0का0 रामतेज सिह
3. का0 मनोज कुमार

0 Comments