एटा के थाना सकीट पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार । जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के कुशल नेतृत्व मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 42/26 धारा 69,191(2),351(3),352 बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र अजयपाल निवासी ग्राम कासिमपुर थाना निधौली कलां जनपद एटा उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
1. राहुल कुमार पुत्र अजयपाल निवासी ग्राम कासिमपुर थाना निधौली कलां जनपद एटा उम्र करीब 20 वर्ष
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1. उ0नि0 श्री अशोक कुमार
2. का0 विपिन कुमार
3. का0 अनिल कुमार

0 Comments