Hameerpur News: कुएं में मिला लापता युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी

 

फाइल फोटो 

संवाददाता अतीक अहमद 

हमीरपुर। जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र में 14 मार्च से लापता एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला थाना कुरारा क्षेत्र के पड़ुई गांव का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सरस्वती (21) पुत्री रामकेश निषाद के रूप में हुई है, जो बीते 14 मार्च से लापता थी। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

दोपहर मृतका के भाई ओमनारायण ने गांव के पास स्थित कुएं में शव होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुरारा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और परिवार में कोहराम मच गया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Post a Comment

1 Comments