Kasganj News : सुपर 100 बैच के लिए प्रवेश परीक्षा में उमड़ा प्रतिभा का सैलाब, 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग

 


संवाददाता अशोक राठौर 

कासगंज । भारत ब्रेन्स, कासगंज द्वारा आयोजित सुपर 100 बैच की प्रवेश परीक्षा रविवार को गंजडुंडवारा स्थित टेक वाटिका सेंटर पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई परीक्षा में क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों से आए लगभग 250 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला संस्थान के संचालक ओम चौहान ने बताया कि सुपर 100 बैच के अंतर्गत चयनित 100 मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क उच्च गुणवत्ता की कोचिंग के साथ कंप्यूटर कोर्स भी कराया जाएगा उनका कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराना है ताकि वे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया जिसमें व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे परीक्षा के सफल संचालन में दिव्यांश चौहान, विमल शाक्य, अनिकेत सोलंकी, सुनील यादव, कोमल सागर एवं कुमकुम सागर ने बतौर निरीक्षक अपनी अहम भूमिका निभाई।

विद्यार्थियों ने परीक्षा को उपयोगी और प्रतिस्पर्धात्मक बताते हुए संस्थान की पहल की सराहना की कई अभिभावकों ने भी इस तरह के प्रयास को सराहनीय बताया और कहा कि इससे क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की सूची संस्थान द्वारा जारी की जाएगी।

भारत ब्रेन्स का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो ग्रामीण प्रतिभाओं को नई दिशा देने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Post a Comment

0 Comments