Pilibhit News : स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाता दौलतपुर हीरा का सामुदायिक शौचालय, शौच को खेतों में जाने को मजबूर


पीलीभीत (बीसलपुर)। ब्लॉक क्षेत्र के गांव दौलतपुर हीरा में स्थित सामुदायिक शौचालय हमेशा बंद रहता है। जिस कारण भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना हवा हवाई साबित हो रही है। आमतौर पर सामुदायिक शौचालय खुलने का समय सुबह 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक का है।  लेकिन यह केयरटेकर अपनी मनमानी करते रहते हैं।  हर माह ₹9000 का वेतन भी विभाग द्वारा ले रहे हैं। फिर भी अपनी मनमानी कर रहे हैं। बहुत कम ही सामुदायिक शौचालय के लिए खोल रहे हैं।  जिस वजह से ग्रामीणों में पंचायत विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। अगर शौचालय को  जल्द से जल्द नहीं खुलवाया गया तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला अधिकारी से करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि सरकार का उद्देश्य लोगों को सोच के लिए बाहर न जाना पड़े इसके लिए करोड़ों रुपया खर्च कर सामुदायिक शौचालय बनवाए गए, लेकिन इनके केयरटेकर सरकार कि इस बहुउद्देशीय अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments