उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी ताज़ा तबादला सूची के तहत शाहजहाँपुर जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। अब जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी नए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित को सौंपी गई है, जो पहले फिरोजाबाद में एसपी के पद पर तैनात थे।वहीं, वर्तमान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी का तबादला कर उन्हें अलीगढ़ स्थित 38वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक के पद पर भेजा गया है।नए एसपी सौरभ दीक्षित के आगमन से जिले में कानूनव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है प्रशासनिक हलकों में यह बदलाव अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जनता को उम्मीद है कि नए पुलिस अधीक्षक अपनी कार्यशैली और अनुभव के बल पर अपराध पर अंकुश लगाएंगे तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करेंगे। जिला समाचार किरण के लिए शाहजहांपुर से जिला संवाददाता महेश पाल सिंह की रिपोर्ट।

0 Comments