Shahjahanpur News : शाहजहांपुर त्यागी मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, मंजू सिंह व हिमांशु सक्सेना को मिली अहम जिम्मेदारी।

हिमांशु सक्सेना बरेली मंडल महासचिव

संवाददाता महेश पाल सिंह 
       JSK NEWS 

 समस्त संत समाज त्यागी मोर्चा भारत ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए मंजू सिंह को महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री (उत्तर प्रदेश) तथा हिमांशु सक्सेना को बरेली मण्डल महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस निर्णय से संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है

मंजू सिंह महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मोर्चा के सभी वरिष्ठपदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचेतन त्यागी जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि मंजू सिंह और हिमांशु सक्सेना दोनों ही समाजसेवा के प्रति समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिनकी कार्यशैली से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि मोर्चा का मुख्य उद्देश्य समाजमेंएकता,जागरूकता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। इन नियुक्तियों से संगठन के कार्यों में गति आएगी और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प जिला समाचार किरण के लिए शाहजहांपुर से  जिला संवाददाता महेशपाल सिंह

Post a Comment

0 Comments