पीलीभीत । बीसलपुर क्षेत्र के गांव जल्लापुर शयार मार्ग पर जलभराव और बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने आज प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन साल से यह मार्ग बेहद खराब स्थिति में है और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों की अनदेखी के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार PWD अधिकारियों को सड़क की खराब स्थिति के बारे में सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
इस मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण कई हादसे हो चुके हैं। बाइक सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे कई ग्रामीण और राहगीर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
आज के प्रदर्शन में ग्रामीणों ने PWD अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। उन्होंने तत्काल सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का निर्माण नहीं किया गया, तो वे इस संबंध में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को लिखित शिकायत करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में राजेश सिंह, मजनू सिंह, नन्नू साहब, देवेंद्र सिंह, बंटू सिंह, सूरजभान सिंह, सांसद शीशपाल सिंह, राम अवतार अली, अली अहमद, शरीफ अहमद, रामकुमार, विपिन कुमार सिंह और दुलारे मियां शामिल थे।

0 Comments