जनपद शाहजहांपुर के विकासखंड कटरा खुदागंज में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती लखमीपुर नया गंज चौक में बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश यादव ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान योगदानों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की दिशा में नई राह दिखाई। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए विश्वास दिलाया कि यदि वर्ष 2027 में उन्हें पुनः क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिलता है, तो कस्बा खुदागंज में बाबा साहब की भव्य प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।इस मौके पर कई स्थानीय गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें राजेश बाथम जगदीश गंगवार जिला पंचायत सदस्य, अरुण सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), ताहिर अली, पप्पू सिंह, महिला नेत्री नीलू सिंह, सत्यनारायण, महेशपाल सिंह, मनोज कुमार, सूरजपाल, सभासद हरीश सागर रामकिशोर और वेदपाल सहित अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया।
जिला संवाददाता महेशपाल सिंह

0 Comments