Etah News : बिजली विभाग को बड़ी चपत; चोरों ने ट्रांसफार्मर खोलकर पार किया लाखों का माल


संवाददाता मोहम्मद आसिफ

एटा: जनपद में कोतवाली नगर अंतर्गत जी टी रोड़ स्थित गोपाल गोशाला लगभग 300 मीटर आग खंभों में लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर चोरों ने तावा और तील चुरा लिया। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे बिजली विभाग की संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं। शनिवार की रात शातिर चोरों ने देर रात बिजली के खंभे पर लगे भारी-भरकम ट्रांसफार्मर को नीचे उतार लिया। चोरों ने बड़ी ही सफाई से ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर मौजूद कीमती कॉपर (तांबा) की बाइंडिंग और सैकड़ों लीटर तेल चोरी कर लिया। सुबह जब ग्रामीणों ने बिजली गुल होने पर ट्रांसफार्मर की हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। ट्रांसफार्मर का बाहरी खोखा (Body) झाड़ियां में पड़ा मिला, जबकि अंदर का सारा सामान गायब था। ट्रांसफार्मर चोरी की इस घटना से न केवल विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है, बल्कि इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी और बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।

Post a Comment

0 Comments