संवाददाता शेखर पांडे
पूरनपुर, पीलीभीत। तहसील पूरनपुर के ग्राम हजारा में मंडलायुक्त द्वारा शारदा नदी के कटान एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर कटान की स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के साथ ही ग्रामीणों के साथ बाढ़ सुरक्षा को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और बाढ़ के दौरान सामने आने वाली परेशानियों की जानकारी प्राप्त की
गई।
मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ और कटान की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में कटान की समस्या तथा बाढ़ से बचाव के लिए स्थायी उपाय किए जाने की मांग रखी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
0 टिप्पणियाँ