कछुए पकड़कर बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
बरखेड़ा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, तीनों को भेजा जेल
बरखेड़ा, पीलीभीत। थाना बरखेड़ा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने
वन्यजीव संरक्षण को लेकर कार्रवाई करते हुए कछुओं को पकड़कर बेचने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध वन्यजीव कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वन विभाग एवं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीवों के अवैध शिकार, पकड़ने और खरीद-फरोख्त के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन्यजीवों के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें।
0 टिप्पणियाँ