ज़िला सामचार किरण,,,एजेंसी
Raipur : रायपुर / जबलपुर / दुर्ग।अंतर्राष्ट्रीय स्वाभिमान मराठा (कुर्मी) महासंघ के संस्थापक डॉ. कृषिराज टकले पाटील की अनुशंसा एवं संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार महासंघ की कार्यकारिणी का व्यापक विस्तार किया गया है। संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा समाज हितैषी कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निष्ठावान पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
नियुक्ति पत्र जारी करते हुए महासंघ के संस्थापक डॉ. कृषिराज टकले पाटील ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे मराठा व कुर्मी समाज के किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं और युवाओं को एकजुट कर समाज के न्यायसंगत अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।
मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में इन पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी:
श्रीमती प्रेमलता देशमुख (भिलाई/दुर्ग, छत्तीसगढ़): महिला मोर्चा, जिला दुर्ग का 'जिला सांस्कृतिक प्रभारी' बनाया गया।
श्रीमती ममता चंद्राकर (धमतरी, छत्तीसगढ़): महिला मोर्चा, जिला धमतरी का 'जिला अध्यक्ष' नियुक्त किया गया।
श्री आलोक वर्मा (तिल्दा नेवरा, रायपुर, छत्तीसगढ़): जिला रायपुर का 'जिला महासचिव' बनाया गया।
श्री सुरेन्द्र नायक (आरंग, रायपुर, छत्तीसगढ़): जिला रायपुर का 'जिला महामंत्री' नियुक्त किया गया।
श्री किसन लाल वर्मा (बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़): बलौदाबाजार जिला का 'जिला उपाध्यक्ष' नियुक्त किया गया।
समाज एवं संगठन के प्रमुखों ने दी बधाई
अंतर्राष्ट्रीय स्वाभिमान मराठा (कुर्मी) महासंघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष झंकार वर्मा, स्वाभिमानी मराठा कुर्मी महासंघ बुंदेलखंड के मीडिया प्रभारी पत्रकार अरविंद कुमार पटेल सहित संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वराज भूषण सागर जी, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत सरकार, अंतर्राष्ट्रीय सचिव चैतन्य जी रावल एवं अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष रवि प्रताप पटेल तथा अन्य पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों एवं समाज के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। संगठन प्रमुखों ने विश्वास जताया है कि नए पदाधिकारियों के अनुभव और सक्रियता से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में महासंघ का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
0 टिप्पणियाँ