एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बेहटा में पुराने जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दबंगों ने छत से फायरिंग कर दी। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी ज्ञानेन्द्र खेत में घास काट रहा था, तभी अचानक दबंगों ने उस पर निशाना साधते हुए गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया।
पीड़ित ज्ञानेन्द्र ने बताया कि फायरिंग के चलते उसकी जान को गंभीर खतरा है। घटना के बाद उसने एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह से न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि इस मामले में पूर्व में ही पुलिस दोनों पक्षों का 151 में चालान कर चुकी है, बावजूद इसके विवाद शांत नहीं हुआ और दबंगों ने दोबारा हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments