एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव कुदेशा में आपसी विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। इस दौरान 30 वर्षीय युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। गोली लगने से गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है और मामले की गहन जांच में लग गई है। बताया जा रहा है कि विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो बाद में गोली चलने तक पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments