Etah - थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने एवं दुष्कर्म से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।



एटा - थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने एवं दुष्कर्म से संबंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।


*घटना का विवरण :-*

वादी द्वारा दिनांक 10.07.2025 को थाना नयागाव पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि रामजीत पुत्र तेजराम नि0 ग्राम भदकी थाना नयागांव जनपद एटा दिनांक 08.07.2025 को अजयपाल, अहिवरन, एक महिला निवासीगण ग्राम भदकी थाना नयागांव जनपद एटा के सहयोग से वादी की 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना नयागांव पर मु0अ0सं0 :- 60/25 धारा 87/137(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। जिसके उपरान्त पीड़िता को बरामद करते हुए नियमानुसार मेडिकल परीक्षण, बयान आदि की कार्यवाही की गयी। दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) बी0एन0एस0 व 4(2) पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।


*गिरफ्तारी का विवरण :-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त रामजीत पुत्र तेजराम नि0 भदकी थाना नयागांव जनपद एटा उम्र करीब 20 वर्ष को आज दिनांक 01.08.2025 को समय करीब 09.00 बजे बिथरा भट्टा चौराहा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-*

1. रामजीत पुत्र तेजराम नि0 भदकी थाना नयागांव जनपद एटा उम्र करीब 20 वर्ष।


*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-*

1. थानाध्यक्ष श्री रितेश ठाकुर

2. उ0नि0 श्री साहब सिंह

3. का0 गौरव कुमार

4. का0 राघवेन्द्र सिंह

5. का0 मनोज कुमार।

Post a Comment

0 Comments