Etah News: नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान में 122 वाहन चालान, ₹1.54 लाख वसूला


संवाददाता विपिन शाक्य 

एटा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” के तहत यातायात पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 122 वाहनों का चालान किया गया और कुल ₹1,54,000 का सम्मन शुल्क वसूला गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले वाहन चालकों को रोका गया और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने पेट्रोल पंप मालिकों एवं वितरण कर्मियों से अपील की कि वे बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें और आमजन को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।


यातायात पुलिस ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments