Etah News: अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


संवाददाता विपिन शाक्य 

एटा। थाना बागवाला पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक अभियुक्त को 20 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभाष पुत्र बुद्धसैन निवासी जीसुखपुर थाना बागवाला, जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बागवाला पर मु0अ0सं0 171/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक कल्याण सिंह, कांस्टेबल वीरपाल सिंह एवं कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments