समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम
एटा, 10 सितम्बर (सू0वि0)। समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान के तहत विकासखंड शीतलपुर के सभागार में शासन द्वारा नामित प्रबुद्धजनों ने ग्राम प्रधानों एवं आमजन से संवाद स्थापित किया। ग्राम प्रधानों ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में हो रही देरी, सड़कों के निर्माण, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर सुझाव दिए।
ग्राम गाजीपुर के प्रधान शेखर ने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने का सुझाव दिया। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष नाथूराम वर्मा ने प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग रखी, जबकि प्रधान रवि यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं को 1000 की आबादी पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का सुझाव दिया।
प्रबुद्धजनों ने कहा कि ग्राम प्रधानों के सुझाव विजन 2047 को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने अधिक से अधिक सुझाव क्यूआर कोड के माध्यम से शासन तक भेजने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र कुमार लोधी, बीडीओ प्रभु दयाल, जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 Comments