Etah News: थाना बागवाला पर रात्रि गणना संपन्न, प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने किया पैदल गश्त


संवाददाता दीपेश राजपूत 

एटा। थाना बागवाला में रात्रि गणना की प्रक्रिया संपन्न की गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का ब्योरा दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार थाने में कुल 44 अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें से 22 गणना के समय मौजूद पाए गए। जबकि शेष 22 कर्मचारी कार्य सरकार एवं अवकाश पर थाने से बाहर रहे। गणना में किसी भी कर्मचारी की अनुपस्थिति दर्ज नहीं की गई। रात्रि गणना के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह की मौजूदगी में उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों व निर्देशों से उपस्थित कर्मचारियों को अवगत कराया गया। गणना के उपरांत प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह स्वयं पैदल गश्त में शामिल हुए और पुलिस बल के साथ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की। पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल पारदर्शिता बनी रहती है, बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों में अनुशासन तथा जनता में सुरक्षा की भावना भी और मजबूत होती है।

Post a Comment

0 Comments